सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर: अनंत कुमार
रेणुकूट से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में गई जान

म्योरपुर (सोनभद्र): थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के समीप गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सायल पोस्ट महुअरिया निवासी 27 वर्षीय कमल देव यादव, पुत्र गोरख यादव, रेणुकूट से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
जैसे ही वह म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव स्थित जमतीहवा नाला के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।













Leave a Reply