*थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा धारा 69, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा थाना म्योरपुर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-77/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त *गोपाल सिंह पुत्र उदित सिंह, निवासी ग्राम रासपहरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष* को दिनांक *09.07.2026* को गिरफ्तार किया गया।
*• गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष *रविकान्त मिश्रा* थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2. का0 *रामजीत बिन्द* थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
3. रि0का0 *अत्रेय पाठक* थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
4. रि0का0 *जितेन्द्र कुमार* थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*














Leave a Reply