*शर्मसार: छात्राओं सें अश्लील हरकत के आरोप मे शिक्षक टीपू सुल्तान गिरफ्तार,*
पास्को एक्ट मे केस दर्ज: शिक्षक सलाखों के पिछे
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र ।जनपद के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-1 और कक्षा-3 की दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत के आरोप में सहायक अध्यापक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार कोन ब्लॉक में तैनात सहायक अध्यापक टीपू सुल्तान को ब्लॉक के एक शिक्षकविहीन प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु संबद्ध किया गया था। आरोप है कि दिनांक 01 जुलाई 2026 को विद्यालय की छुट्टी के पश्चात आरोपी ने कक्षा-1 और कक्षा-3 की दो छात्राओं को कार्यालय कक्ष में बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत की।घर पहुंचकर दोनों छात्राओं ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों द्वारा 02 जुलाई को विद्यालय में उपस्थित न होने के कारण आरोपी से संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार को जब आरोपी विद्यालय पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घटना के संबंध में पूछताछ की और विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान शिक्षक की जमकर पिटाई भी की गई सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोन थाने लाई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोन थाना में आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम एवं संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र के अनुसार मामले की विवेचना की जा रही है ।घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों व अन्य विद्यार्थियों से जानकारी ली।

प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आरोपी सहायक अध्यापक टीपू सुल्तान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। निलंबन अवधि में आरोपी को चोपन ब्लॉक के एक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस प्रकार की घटनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।















Leave a Reply