Advertisement

शहर टीकमगढ़ में 24 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा

शहर टीकमगढ़ में 24 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा


टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार
टीकमगढ़ शहर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा लगातार चौथी बार इस धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति ने इस वर्ष की तैयारियों और यात्रा के रूट का पूरा विवरण साझा किया। जगन्नाथपुरी से लाई जाएंगी भगवान की प्रतिमाएं इस रथ यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विशेष प्रतिमाएं जगन्नाथपुरी से टीकमगढ़ लाई जा रही हैं। इसके साथ ही, इस्कॉन मंदिर उज्जैन से एक आधुनिक हाइड्रोलिक रथ और संत प्रभुपाद की मूर्ति भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए विशेष रूप से मंगवाई जा रही है। जागेश्वर धाम से शुरू होकर नजरबाग मंदिर पहुंचेगी यात्रा रथ यात्रा 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे ब्राह्मण कॉलोनी के जागेश्वर धाम मंदिर से शुरू होगी। यह शहर के अस्पताल चौराहा, सिविल लाइन रोड, मिश्रा तिराहा, लोकमान्य चौराहा, नजाई बाजार, कटरा बाजार, हवेली रोड, ताल दरवाजा, पपौरा
चौराहा और स्टेट बैंक से होते हुए श्री नजरबाग मंदिर पहुंचेगी। नजरबाग मंदिर में महा आरती और संकीर्तन के बाद भगवान को 56 भोग का प्रसाद लगाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!