Advertisement

लोगो के लिए बने मुसीबत नगर पालिका के अधूरे निर्माण कार्य :-युवक गिरा गड्डे में

लोगो के लिए बने मुसीबत नगर पालिका के अधूरे निर्माण कार्य :-युवक गिरा गड्डे में


टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार
टीकमगढ़ में नगर पालिका के अधूरे निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार को बस स्टैंड रोड पर एक युवक बाइक सहित गड्ढे में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना अंबेडकर चौराहा से बस स्टैंड तक चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के दौरान हुई। बस स्टैंड के पास पशु अस्पताल के सामने सड़क पर एक बड़ा गड्डा था, जिसे काम के दौरान भरा नहीं गया और न ही उसके चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा लगाया गया था। पिछले 24 घंटे की बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया, जिससे उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग सका और बाइक सवार उसमें गिर गया। सुभाष पुरम में भी अधूरा काम, सड़क बनी कीचड़ इसी तरह सुभाष पुरम कॉलोनी में भी बारिश से पहले शुरू की गई अंडरग्राउंड पाइपलाइन का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काम समय पर पूरा होना चाहिए था, लेकिन नगर पालिका और ठेकेदार की लापरवाही के कारण काम अधूरा रह गया।
निरीक्षण न होने पर उठे सवाल लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के अधिकारी और इंजीनियर निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण नहीं करते। समय पर कमियों को दूर न करने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!