Advertisement

गुना में 24 घंटे में सुलझी अपहरण-दुष्कर्म की गुत्थी, आरोपी जेल भेजा

*गुना में 24 घंटे में सुलझी अपहरण-दुष्कर्म की गुत्थी, आरोपी जेल भेजा*

गुना | संवाददाता बलवीर योगी

गुना पुलिस की तत्परता एक बार फिर सामने आई है। केंट थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे में न सिर्फ पीड़िता को राजगढ़ के ब्यावरा से सुरक्षित दस्तयाब किया, बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पूरा मामला 1 जुलाई 2026 का है। केंट थाने में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देश पर तुरंत अपराध क्रमांक 510/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और प्रभारी सीएसपी आनंद राय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

पुलिस को इनपुट मिला कि बालिका राजगढ़ जिले के ब्यावरा में है। 2 जुलाई को टीम ब्यावरा पहुंची और रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि विजयगढ़ निवासी 20 वर्षीय राजीव अहिरवार बहला-फुसलाकर उसे ले गया था और गलत हरकत की।

बयान के आधार पर पुलिस ने केस में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट जोड़ा। 2 जुलाई को ही आरोपी राजीव पुत्र श्रीकृष्ण अहिरवार, निवासी ग्राम विजयगढ़ थाना राघौगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक रामभरोसा बैरागी, आरक्षक राजू बघेल, सूर्यभान जाट, महिला आरक्षक रक्षा रघुवंशी व ज्योति रघुवंशी की अहम भूमिका रही। एसपी वासल ने टीम की सराहना की और कहा कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में गुना पुलिस जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

_शब्द: 348_

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!