Advertisement

विंध्य एक्सप्रेस-वे को निरस्त कर सैयदराजा जमानिया मार्ग को सिक्स लेन बना दिया जाए

संवाददाता -घनश्याम सिंह यादव


विंध्य एक्सप्रेस-वे को निरस्त कर सैयदराजा जमानिया मार्ग को सिक्स लेन बना दिया जाए

दिनांक -03/07/26स्थान -बरहनी
चन्दौली।विंध्य एक्सप्रेस-वे में जा रही जमीन को बचाने को लेकर शुक्रवार को दुसरे दिन भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक सुमंत सिंह अन्ना, अशोक सिंह,अध्यक्ष महेश्वर सिंह के नेतृत्व में बैनर तले पदयात्रा निकाली गई।पदयात्रा में शामिल सैकड़ो किसानों ने विंध्य एक्सप्रेस-वे वापस लो वापस लो नारे के साथ जबरदस्त विरोध किया।वहीं रामपुर गांव से किसानों ने दफ्तियों पर लिखी नारे के साथ महुजी,बरहनी,परसिया,चारी चिरईगांव,बरठी,कमरौर आदि गांवों से होते हुए परेवा स्थित मां दुर्गा मंदिर पर किसानों की सभा किया गया।जिसमें सभी किसानों ने निर्णय लिया कि अपना जमीन नहीं देंगे और सरकार को विंध्य एक्सप्रेस-वे वापस लेनी होगी।विंध्य एक्सप्रेस-वे में जाने से बहुत किसान भूमिहीन हो जाएंगे और खुले आसमान के नीचे आ जाएंगे जिससे 18 गांव को लोगों भुखमरी के कगार पर हो जाएंगे यह जमीन नरवर की उपजाऊ जमीन है किसानों को बिंध्य एक्सप्रेस-वे नुकसान के अलावा कोई लाभ नहीं है इसे निरस्त किया जाए। मां की तरफ खींच कर रखे हैं इसे किसी भी कीमत पर विंध्य एक्सप्रेस-वे में जमीन देने को तैयार नहीं है किसान। इसके लिए जान दे देंगे लेकिन 1 इंच भी जमीन नहीं देंगे किसान।विंध्य एक्सप्रेस-वे बनने से कर्मनाशा नदी में कई बांध की पानी छोड़े जाने पर तटवर्ती कि इलाके के गांव जलमग्न हो जाएगी। विंध्य एक्सप्रेस-वे को निरस्त कर सैयदराजा जमानिया मार्ग को सिक्स लेन बना दिया जाए जो की पहले का बना हुआ है इससे किसी को नुकसान और क्षति भी नहीं है। इसी को गाजीपुर के आगे जोड़ दिया जाए। बिंध्य एक्सप्रेसवे बनने से बरहनी ब्लॉक के 18 गांवों कि किसान भूमिहीन के साथ उनके अंदर भुखमरी भी हो जाएगा इससे बहुत नुकसान है इसे सरकार द्वारा निरस्त किया जाए।इस दौरान सुमन्त सिंह अन्ना,अशोक सिंह, महेश्वर सिंह,निखिल सिंह,ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, अरुण सिंह, समरेंद्र सिंह, जयशंकर सिंह, रविशंकर सिंह आदि किसान रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!