Advertisement

5 बच्चों के पिता का पेड़ पर लटका मिला शव, फैली सनसनी

एडवोकेट प्रभात जैन सत्यार्थ समाचार –

5 बच्चों के पिता का पेड़ पर लटका मिला शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी दिगौड़ा पुलिस

दिगौड़ा/बम्होरी 3 जुलाई

दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्होरी खास में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। आज शुक्रवार की दोपहर को मरगुवां रोड पर युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गांव व क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रभान अहिरवार 40 साल निवासी बम्होरी के रूप में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बम्होरी खास में आज शुक्रवार को मरगुवां रोड पर एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना दिगौड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बीट प्रभारी अजय शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक चंद्रभान अहिरवार के शव को फंदे से नीचे उतारा।

पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल इस घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। युवक चंद्रभान ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दिगौड़ा पुलिस ने बताया है कि परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मर्ग जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बताया गया है कि मृतक चंद्रभान अहिरवार की 4 बेटियां व एक बेटा है। इस घटना को लेकर परिजनों का रो रो बुरा हाल बना हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!