रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
दिनांक 3-7-26
स्थान सिरसा
हरियाणा

सिरसा पुलिस ने 53 गुमशुदा मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए,यूजर्स के चेहरों पर लौटी रोनक ।
सिरसा। साइबर सेल सिरसा ने मई और जून माह के दौरान गुमशुदा व चोरी हुए 53 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आकीं गई है। मोबाइल वापस वापस मिलने पर लोगों ने सिरसा पुलिस का आभार जताया। डीएसपी सुखबीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल धारकों को फोन सौंपते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की सुरक्षा के साथ नागरिकों का विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार और उनकी टीम ने तकनीकी दक्षता व लगातार प्रयासों से मोबाइल ट्रेस कर सही मालिकों तक पहुंचाए। डीएसपी ने लोगों से मोबाइल का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और किसी अन्य व्यक्ति को अपना फोन न सौंपने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराने की बजाय तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं और उसके बाद भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक करने, ट्रैक करने और उसके दुरुपयोग को रोकने की सुविधा उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, ब्रांड, मॉडल, गुम होने की तिथि व स्थान, गुमशुदगी रिपोर्ट, पहचान पत्र और खरीद का बिल अपलोड करना होता है। आवेदन सबमिट होने के बाद मिलने वाली रिक्वेस्ट आईडी से शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है।डीएसपी ने कहा कि साइबर सेल अपराधियों पर कार्रवाई के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के समाधान में भी प्रभावी भूमिका निभा रही है। गुम हुए मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाना इसी दिशा में एक सराहनीय पहल है।
















Leave a Reply