रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
दिनांक 3-7-26
स्थान कालावाली
जिला सिरसा

राजकीय माध्यमिक विद्यालय तिलोकेवाला को मिला 40 लीटर क्षमता का वाटर कूलर
कालांवाली, 3 जुलाई।
भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजकीय माध्यमिक विद्यालय तिलोकेवाला को 40 लीटर क्षमता का वाटर कूलर भेंट किया गया। यह वाटर कूलर गांव तिलोकेवाला निवासी कुलदीप सिंह के प्रयासों से बाबा ठाकुर सिंह जी पटियाला द्वारा विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान किया गया।
वाटर कूलर के लोकार्पण अवसर पर सरपंच बलराज सिंह बराड़, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के प्रधान हरफूल सिंह, डॉ. लखविंदर सिंह, पंच गुरजीत सिंह, गांव के गणमान्य नागरिक और स्टाफ सदस्य सफदरजंग सिंह, आकाशदीप कुमार, सुमन रानी तथा भूपेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के मुख्याध्यापक गुरजीत सिंह औलख ने दानदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई।
















Leave a Reply