Advertisement

पड़वा नाले में बहने से दो युवकों की मृत्यु*

*पड़वा नाले में बहने से दो युवकों की मृत्यु*

 

 

*पिकनिक मनाने गए थे युवक ,बारिश से नाले के पानी का जलस्तर बढ़ने से हुई घटना*

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

खलियारी सोनभद्र । माची थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चरगाड़ा के कुछ युवक अपने ही गांव के पड़वा नाला में पिकनी मनाने गए हुए थे पिकनिक मनाने के ही दौरान अचानक जोरदार बारिश होने लगी तेज बारिश की वजह से नाले का बहाव व जलस्तर बढ़ने लगा नाले के उफान और संभावित खतरे को देख कुछ लोग वहां से भाग निकले वहीं

शुक तास पुत्र कैमुदिन उम्र 18 वर्ष अलिहसन पुत्र मुमताज 6 वर्ष तेज धारा के साथ पड़वा नाला में बह गए ग्राम प्रधान युसुफ अलि उर्फ भखडू ने बताया कि यह बच्चे पिकनिक मनाने हुए थे अचानक तेज बारिश होने के कारण नाले में दो लोग बह गए जिसमें शुक तास की मृतक हाल में शव मिल गई दुसरे की तलाश जारी है।

बता दें कि हर वर्ष नदी नाले तालाब में डूबने की घटना होती है अगर लोग थोड़ी सी सावधानी बरतें तो इस प्रकार की होने वाली असमय मृत्यु पर कुछ हद तक रोक लगाई जा सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि आज बहुत तेज बारिश लगभग तीन चार घंटे लगातार होती रही जिसमे पिकनिक मनाने गए युवक नाले के पास छुप गए थे जब पहाड़ों का पानी एकत्रित होकर नाले में गिरा और विकराल रूप धारण कर तेज बहाव के साथ चल पड़ा पिकनिक मना रहे युवक भागते हुए सुरक्षित स्थान पर भागने लगे जिसमे दो लोग फंस गए और नाले का तेज बहाव उन लोगों को अपनी आगोश में ले लिया जिससे दोनों की मौत हो गई जिससे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। समाचार लिखे जाने तक एक शव बरामद कर लिया गया था तथा दूसरे की तलाश जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!