रालोद नेता सुरेन्द्र देहाती जी के निधन से पार्टी में शोक की लहर- मुन्ना मालिक
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष एवं सोनभद्र सिंचाई बन्धु के भूतपूर्व पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र देहाती जी के निधन से पार्टी में शोक की लहर फैल गई। देहाती जी के निधन पर रालोद के जिला उपाध्यक्ष श्री उदय प्रकाश पटेल (मुन्ना मालिक) ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेंद्र देहाती जी के निधन से पार्टी को काफी क्षति होने के साथ ही स्वयं को व्यक्तिगत क्षति बताया।
देहाती जी के कार्यकाल में पार्टी का जनाधार काफी बढ़ गया था। इनके द्वारा 7 जून 2006 को रावर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी जी एवं तत्कालीन सिंचाई मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्व० मुन्ना सिंह चौहान जी एवं युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रविन्द्र सिंह पटेल जी का विशाल कार्यक्रम तथा 5 मई 2007 को चतरा ब्लाक के बेलौड़ी डाक बंगला पर राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता स्व० चौधरी अजित सिंह जी का विशाल कार्यक्रम कराया गया था। हमारे सोनभद्र में पार्टी का पहला झण्डा उठाने का श्रेय देहाती जी को प्राप्त है।
ईश्वर देहाती जी के आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।














Leave a Reply