*खूंखार तेंदुए के हमले में युवक घायल, गांव में दहशत का माहौल*
*चंदौली सोनभद्र सीमा पर स्थित साड़ सोत गांव की घटना*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

वैनी सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के साड़ सोत गांव के युवक पर बीते रविवार को खूंखार तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया है जिसका प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां वैनी में किया गया है।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सिकरवार के साड़ सोत गांव जो चंदौली सोनभद्र सीमा पर स्थित है जो घना वन क्षेत्र है उसी गांव के निवासी धर्मेंद्र कुमार खरवार पुत्र लाल बहादुर उम्र लगभग 18 वर्ष अपने एक साथी के साथ बाइक से बगल के गांव गोटी बांध किसी कार्य से गया था जब वह घर वापस आ रहा जैसे ही साड़ सोत छलका से आगे और प्राथमिक विद्यालय के पीछे था उसी समय अचानक चलती हुई बाइक पर तेंदुए ने हमला कर दिया हमले में एक युवक भागकर आस पास के लोगों को इकट्ठा करने लगा और इधर बाइक चला रहे युवक धर्मेंद्र को अपने आगोश में लेकर हमला कर दिया युवक ने भी दिलेरी का परिचय देते हुए तेंदुए से भिड़ गया और अपने हाथ से उसके गर्दन को कसकर पकड़े रखा फिर भी तेंदुए ने उसके हाथ पैर और पीछे के प्राइवेट पार्ट में काट लिया इसके बाद लोगों के चिल्लाने से तेंदुआ भाग गया युवक पर हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी तेंदुआ आवाज कर रहा है लोग घर से बाहर निकलने से डर रहे है ।
पूरे घटना की जानकारी चंदौली के नौगढ़ वन क्षेत्र के क्षेत्रीय दरोगा राजकुमार को दे दी गई है खूंखार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पकड़ने की बात कही गई है। देखना है वन विभाग कितनी तत्परता दिखाता है जबकि गांव के लोग डरे सहमे हुए है ग्रामीणों ने सोनभद्र जिला प्रशासन से चंदौली जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए खूंखार तेंदुए को पकड़ने की अपील की है।















Leave a Reply