Advertisement

सरकार के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा शहीद स्मारक के पास लगा कूड़े का ढेर*

*सरकार के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा शहीद स्मारक के पास लगा कूड़े का ढेर*

 

 

*वैनी मार्केट का पूरा कूड़ा कचरा अस्पताल परिसर में फेका जा रहा है,जिम्मेदार मौन*

 

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

वैनी सोनभद्र । विकास खंड नगवां के वैनी मार्केट में खेल मैदान के पास अस्पताल परिसर में बना शहीद स्मारक उपेक्षा का दंश झेल रहा है स्मारक के पास लगा कूड़े का ढेर सरकार के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है शहीद स्मारक आस्था देश भक्ति का प्रतीक है जिसपर लोग आस्था रखते हुए दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं उसी के सामने पूरे वैनी मार्केट का कूड़ा फेंका जा रहा है आज वहां कूड़े का ढेर लग गया है कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू आने जाने वाले राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

गौरतलब है कि जो शहीद स्मारक बना हुआ है वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी नगवां सी एच सी परिसर में है फिर भी किसी को नजर नहीं आ रही है अस्पताल परिसर में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी कूड़े से निकलने वाले बदबू से परेशान हैं अस्पताल गेट के बगल में भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है लेकिन कोई भी अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे

आप को बता दें कि वैनी मार्केट में चाट फुल्की, अंडा और होटलों से अत्यधिक कूड़ा होता है जिसे दुकानदार उठाकर शहीद स्मारक के पास फेंककर अपनी दुकान साफ कर लेते है। इस सभी दुकानों के सामने डस्टबिन रख दिया जाय और ग्राम पंचायत में खरीदे गए कचड़ा ढोने वाले वाहन से आर आर सी सेंटर भेज दिया जाए तो कुडे से निजात मिल सकता है जहां सरकार गांव शहर अस्पताल को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने हेतु भारी भरकम धन मुहैया कराती है लेकिन सरकारी धन का खर्च सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है। बैनी ग्राम पंचायत है हर ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर आरआरसी केंद्र का निर्माण किया गया है ताकि गांव का सूखा और गिला कचरा आरआरसी केंद्र में जमा किया जा सके लेकिन इसके उलट पूरे बाजार का कूड़ा अस्पताल परिसर में शहीद स्मारक के पास में फेंका जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन को भी इस मामले में आपत्ति दर्ज करानी चाहिए लेकिन प्रभारी द्वारा ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है सिर्फ अस्पताल के सामने साफ सफाई देखने को मिलेगी अस्पताल बाउंड्री वॉल के पास चारो तरफ गंदगी कूड़े का ढेर जमा मिलेगा। क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कूड़ा निस्तारण का स्थाई समाधान करने की मांग की है ताकि अस्पताल परिसर सहित शहीद स्मारक को साफ सुथरा रखा जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!