Advertisement

उत्तर प्रदेश – राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी आग की लपटें, चीख-पुकार और जान बचाने की जद्दोजहद: कोचिंग सेंटर से कूदे छात्र, टला बड़ा हादसा

अंकुर कुमार पांडेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

उत्तर प्रदेश – राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी आग की लपटें, चीख-पुकार और जान बचाने की जद्दोजहद: कोचिंग सेंटर से कूदे छात्र, टला बड़ा हादसा”

राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे कई छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, अलीगंज के पुरनिया इलाके स्थित उषा मेहता रोड पर एक बहुमंजिला इमारत में संचालित कोचिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुएं और आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान कोचिंग में कक्षाएं चल रही थीं, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खिड़कियों से धुआं और आग की लपटें निकलते ही भवन के भीतर चीख-पुकार मच गई। कई छात्र अपनी जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिलों से कूद गए, जिससे कुछ को मामूली चोटें भी आईं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और भवन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। 

#LucknowFire #LucknowNews #BreakingNews #CoachingCenterFire

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!