सत्यार्थ न्यूज़ से मनोज कुमार माली सोयत कला नगर

मोड़ी में गूंजा जय श्रीराम हजारों भगवा ध्वजो संग संपन्न हुआ भव्य झंडा सम्मेलन
*माचलपुर की मोहिनी मंडली को मिला प्रथम पुरस्कार ₹5,100, उज्जैन की बजरंगबली झांकी रही आकर्षण का केंद्र*
सुसनेर नगर में सुसनेर ब्लॉक के श्री बालाजी सरकार धाम मोड़ी में सोमवार को भक्ति अनुशासन और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम देखने को मिला बालाजी धाम आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित विशाल झंडा सम्मेलन श्रद्धा और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान से आई झंडा मंडलियों ने देर रात तक गांव को भक्तिमय कर दिया।
*हनुमान चालीसा से हुआ शुभारंभ*
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद भजन, झंडा संचालन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन समिति की महाप्रसादी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा दी।
*उज्जैन की बजरंगबली झांकी बनी केंद्र बिंदु*

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण उज्जैन की टीम द्वारा प्रस्तुत सजीव बजरंगबली का भव्य स्वरूप रहा। जैसे ही झांकी आगे बढ़ी श्रद्धालु जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा माहौल गूंजा उठे।
*भजनों ने बांधा समां*
आज मोड़ी में श्रीराम उतर आए हैं जैसे भजनों ने आयोजन को भावनात्मक ऊंचाई दी। झंडा मंडलियों की अनुशासित प्रस्तुति समयबद्धता और सामूहिक समन्वय की दर्शकों ने खूब सराहना की।
*मेहमानों को मिला अयोध्या जैसा स्वागत*
आगंतुक मंडलियों ने मोड़ी की व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की। गांव की गलियों में मिले आत्मीय स्वागत को मेहमानों ने अयोध्या जैसे दिव्य स्वागत की संज्ञा दी। हर मोहल्ले में चाय, पोहा, शीतल जल, खीर और बैठक-माइक की व्यवस्था से आयोजन भव्य बन गया।

*प्रतियोगिता परिणाम*
1. प्रथम – मोहिनी, माचलपुर – ₹5,100
2. द्वितीय – खेरना खच्चर – ₹4,100
3. तृतीय – फतेहगढ़, राजस्थान – ₹3,100
4. चतुर्थ – बड़ा गांव – ₹2,100
5. पंचम संयुक्त – गोविंदपुरा, नलखेड़ा एवं मैनपुर – ₹1,100-₹1,100
*’सनातन गौरव का उत्सव बना सम्मेलन’*
समापन पर बालाजी धाम आयोजन समिति ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि सामाजिक एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव की प्रेरणा बन गया। समिति ने सभी सहयोगियों, ग्रामीणों और स्वयंसेवकों का आभार जताया।














Leave a Reply