Advertisement

सीईओ जिला पंचायत ने 253 आवेदनों पर की जनसुनवाई मौके पर ही किया कई समस्याओं का निराकरण

सीईओ जिला पंचायत ने 253 आवेदनों पर की जनसुनवाई
मौके पर ही किया कई समस्याओं का निराकरण

सुरज उपाध्याय की खास रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज 

सिंगरौली, 2 जून 2026/ जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री

जगदीश गोमे ने उपस्थित होकर कुल 253 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों से कई आवेदनों का तत्काल समाधान कराया।जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतें एवं समस्याएं विद्युत व्यवस्था से संबंधित रहीं। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था

में तत्परता के साथ सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही कुछ आवेदकों द्वारा विस्थापन संबंधी समस्याओं के आवेदन भी प्रस्तुत किए गए, जिनके संबंध में अधिकारियों को नियमों के दायरे में रहकर आवेदकों को शीघ्र राहत पहुंचाने तथा नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साप्ताहिक जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिले का पूरा वरिष्ठ प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की,

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चन्द्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह तथा नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!