*नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में थाना कोन पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार–*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में थाना कोन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नामित अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 04.05.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बगिया पेट्रोल पंप के आगे, बहद ग्राम बगिया क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
सिकेश पासवान पुत्र संतोष पासवान, निवासी पिपरखाड़ टोला केवाल, थाना कोन जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
01. उ0नि0 श्री शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 श्री लालजी यादव, चौकी प्रभारी चाचीकला, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 विनय कुमार यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहाथाना कोन जनपद सोनभद्र।
05. हे0का0 कृष्ण कुमार यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।
*थाना कोन पुलिस द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है।*














Leave a Reply