*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घोरावल से 03 व थाना रायपुर पुलिस द्वारा 04 नफर वारण्टी गिरफ्तार–*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप०) ऋषभ रुणवाल व संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
*थाना घोरावल पुलिस की कार्यवाही:*
आज दिनांक 04.05.2026 को क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा 04 नफर वारण्टीगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती अधिपत्र क्रमशः मु0नं0 2310/25 धारा 115(2), 352, 351(2), 110 बीएनएस एवं मु0नं0 309/24 धारा 147, 323, 504 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत निर्गत किया गया था।
*गिरफ्तार वारण्टीगण (थाना घोरावल):*
01. कमला मौर्य पुत्र रामसखी मौर्य, निवासी ग्राम भवना थाना घोरावल जनपद सोनभद्र
02. पारस मौर्या पुत्र स्व0 लक्ष्मण मौर्या, उम्र करीब 55 वर्ष
03. सुजीत मौर्या पुत्र पारस नाथ मौर्या, उम्र 29 वर्ष
04. बबलू मौर्या पुत्र स्व0 लक्ष्मण मौर्या, उम्र करीब 45 वर्ष
(निवासीगण पडरी खुर्द बकौली मुडिलाडीह थाना घोरावल जनपद सोनभद्र)
*गिरफ्तार करने वाली टीम (थाना घोरावल):*
01. उ0नि0 श्री त्रिभूवन राय थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
03. उ0नि0 श्री अरविन्द राय थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 राजीव कुमार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
05. हे0का0 रामनरायण यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
06. का0 रविशंकर थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
*थाना रायपुर पुलिस की कार्यवाही:*
इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
*गिरफ्तार वारण्टीगण (थाना रायपुर):*
01. महेन्द्र उर्फ गुड्डू मौर्या पुत्र बद्री निवासी बलियारी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
02. मंजू कुमार पुत्र गुलाब निवासी झडपी झडपा थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
03. चन्द्रेश केसरी पुत्र कैलाश केसरी निवासी सोनबरसा थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार करने वाली टीम (थाना रायपुर):*
01. उ0नि0 दिलीप सिंह थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 सुनील कुमार सिंह थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
04. का0 मुकेश सिंह थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
जनपद पुलिस द्वारा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है तथा सभी गिरफ्तार वारण्टियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।














Leave a Reply