Advertisement

सोनभद्र -यूपी बोर्ड परीक्षा में ब्लॉक टॉपर्स छात्र-छात्राओं और प्रबंधक/ प्रधानाचार्यों का ब्लॉक प्रमुख ने किया भव्य सम्मान

यूपी बोर्ड परीक्षा में ब्लॉक टॉपर्स छात्र-छात्राओं और प्रबंधक/ प्रधानाचार्यों का ब्लॉक प्रमुख ने किया भव्य सम्मान

 

*ब्लॉक सभागार में पहली बार हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह,गूंजा ‘बेटी पढ़ाओ-प्रतिभा बढ़ाओ’ का नारा*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

नगवां ब्लॉक के इतिहास में पहली बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में अपने-अपने विद्यालय में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ब्लॉक सभागार में सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने न सिर्फ टॉपर्स को, बल्कि उन्हें गढ़ने वाले विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों को भी प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। “प्रतिभा सम्मान समारोह’’ में ब्लॉक के सभी माध्यमिक विद्यालयों से आए 50 से अधिक मेधावियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा आज नगवां ब्लॉक ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। ये बच्चे सिर्फ अंक नहीं लाए बल्कि इन्होंने पूरे ब्लॉक का मान बढ़ाया है। इनके पीछे इनके माता-पिता का त्याग और गुरुजनों की तपस्या है। इसलिए आज हमने प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को भी मंच पर बुलाकर सम्मान दिया। शिक्षा के बिना विकास अधूरा है। मेरा संकल्प है कि अगले साल नगवां ब्लॉक का कोई बच्चा प्रदेश की मेरिट लिस्ट में हो।

सदर विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देना सबसे बड़ा काम है। आलोक सिंह जी ने ब्लॉक प्रमुख के रूप में जो पहल की है वो पूरे जिले के लिए नजीर है। योगी-मोदी सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने सभी सफल बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मानित हुये छात्र-छात्राओं ने कहा कि पहली बार ब्लॉक स्तर पर हमें बुलाकर इतना सम्मान मिला। हम लोग अब IAS बनकर ब्लॉक का नाम रोशन करेंगे।प्रमुख जी ने हमारा हौसला 10 गुना बढ़ा दिया।

कई प्रधानाचार्यों ने मंच से कहा कि उनके सेवाकाल में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने विद्यालय और शिक्षक को सार्वजनिक मंच पर सम्मान दिया है। इससे शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

स्थानीय लोगों व शिक्षकों ने बताया कि नगवां ब्लॉक के गठन के बाद से आज तक ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्रों का इस तरह सामूहिक सम्मान समारोह कभी नहीं हुआ। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना है।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जायसवाल,देवी सिंह,अवधेश पटेल,निशांत पटेल,ओम प्रकाश,मुरारी सिंह पटेल,सरबजीत सिंह,महेन्द्र सिंह,पन्नालाल पासवान,शिवाजी सिंह,सुनील जायसवाल, राजेश चौरसिया,तहुव्वर अंसारी, नंदलाल चंद्रवंशी प्रबंधक संतोष दूबे,अरुण यादव,सनेश सिंह,धर्मेन्द्र सिंह पटेल प्रधानाचार्य श्रीमती रामेश्वरी देवी,देवेन्द्र साहनी,कमलेश सिंह पटेल,संजय जायसवाल,वीरेन्द्र जायसवाल,अमरनाथ पटेल,एस पी क्लासेस कोचिंग से विजय जायसवाल,चंद्रकांत सिंह,अध्यापक दिग्विजय सिंह,राम सूरत,गौरव श्रीवास्तव समेत बच्चों के अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री महेश पटेल ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!