Advertisement

सोनभद्र -*तेज आंधी में स्कूल की छत पर गिरा आम का पेड़, बाल बाल बचे बच्चे*

*तेज आंधी में स्कूल की छत पर गिरा आम का पेड़, बाल बाल बचे बच्चे*

 

 

*विद्यालय परिसर में स्थित था आम का पेड़, एक और विशाल सुखा पेड़ दे रहा दुर्घटना को दावत*

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र शिक्षा क्षेत्र नगवां के प्राथमिक विद्यालय सिकरवार में एक आम का पेड़ तेज आंधी में बिचोविच टूटकर विद्यालय की छत पर जा गिरा गलीमत थी की उस समय सब बच्चे कक्षा में पढ़ रहे थे कोई भी छात्र आम के पेड़ के आस पास नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र नगवां के प्राथमिक विद्यालय सिकरवार में आज लगभग बारह बजे तेज़ आंधी आई जिसमे विद्यालय परिसर में स्थित आम के पेड़ की मोटी टहनी टूटकर छत पर जा गिरी जिसमे किसी को कोई हानि नहीं पहुंचा क्योंकि उस समय सब बच्चे कक्षा में पढ़ रहे हैं जैसे ही आम का पेड़ गिरा सब बच्चे बाहर आ गए और सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया विद्यालय प्रभारी शिवबाबू ने बताया कि पेड़ टूटकर छत पर गिरने की सूचना ग्राम प्रधान को दे दी गई है ताकि जल्दी से टूटी हुई टहनियों को हटाया जा सकें।

आप को बता दें कि दो तीन वर्ष पूर्व भी विद्यालय परिसर में एक विशाल पेड़ सूखकर गिर रहा था जिसको समाचार पत्रों के माध्यम से जिलाधिकारी सोनभद्र ने संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था तो पेड़ को हटवाया गया था आज गिरे हुए पेड़ के अलावा उसी विद्यालय परिसर में एक और आम का विशाल पेड़ सुख गया है आने वाले दिनों में वो भी तेंज आधी में टूट सकता है जिससे की कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

अभिभावकों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय परिसर में स्थित सूखे पेड़ को कटवाने हेतु संबंधित को निर्देशित करने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!