रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
दिनांक 26-4-26
स्थान कालावाली
जिला सिरसा
प्रॉपर्टी वेबसाइट, क्रिप्टो करेंसी व शेयर बाजार में निवेश के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से रहें सावधान : एसपी डबवाली

डबवाली, 26 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर ने आम नागरिकों को प्रॉपर्टी वेबसाइट, क्रिप्टो करेंसी और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर होने वाली साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आजकल साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं, विशेषकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Telegram, Facebook, Instagram व WhatsApp के माध्यम से।
प्रॉपर्टी वेबसाइट के जरिए ठगी का तरीका:
• ठग MagicBricks, NoBroker व 99acres जैसी वेबसाइट्स का सहारा लेते हैं।
• नकली किरायेदार बनकर बिना मोलभाव के संपत्ति में रुचि दिखाते हैं।
• टोकन राशि भेजने के नाम पर QR कोड स्कैन करने को कहते हैं।
• QR कोड स्कैन करते ही पैसा आने के बजाय आपके खाते से निकल जाता है।
शेयर बाजार निवेश के नाम पर ठगी:
• सोशल मीडिया पर हाई रिटर्न का लालच दिया जाता है।
• फर्जी डीमैट अकाउंट खुलवाने के नाम पर फीस मांगी जाती है।
• नकली ग्राफ व प्रॉफिट रिपोर्ट दिखाकर भरोसा जीता जाता है।
• पैसा जमा होने के बाद ठग संपर्क तोड़ देते हैं।
क्रिप्टो करेंसी निवेश ठगी:
• कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा दिया जाता है।
• डॉलर या क्रिप्टो में भारी मुनाफा देने का दावा किया जाता है।
• निवेश के बाद पैसे वापस नहीं मिलते।
______________
बचाव के उपाय:
• किसी भी अनजान व्यक्ति की पहचान सत्यापित किए बिना लेन-देन न करें।
• QR कोड स्कैन करते समय सावधान रहें — पैसा प्राप्त करने के लिए QR स्कैन की जरूरत नहीं होती।
• कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया पर आए निवेश ऑफर्स पर भरोसा न करें।
• शेयर बाजार में निवेश से पहले केवल Securities and Exchange Board of India (SEBI) से पंजीकृत सलाहकार से ही सलाह लें।
• किसी भी स्थिति में अपना OTP, PIN या पासकोड साझा न करें।
______________
️ साइबर ठगी होने पर क्या करें:
• तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
• National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें:
www.cybercrime.gov.in
• नजदीकी साइबर थाना या पुलिस स्टेशन के हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।
ध्यान रहे, साइबर अपराधी आपके लालच, डर व जल्दबाजी को अपना हथियार बनाते हैं ।
डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में बिना देरी किए शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके
















Leave a Reply