Advertisement

सोनभद्र -संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को लेकर बैठक संपन्न

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को लेकर बैठक संपन्न

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र जिला मुख्यालय पर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में अभियान की प्रभावी तैयारी एवं विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा, ग्राम विकास, नगर पालिका/नगर पंचायत, पशुपालन, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, दिव्यांगजन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त ब्लॉक अधीक्षक, बीसीपीएम, डीपीएम, एनएचएम आदि उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी विभागों के समन्वय से साफ-सफाई, जलजनित रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से अभियान की तैयारियों, प्रशिक्षण एवं माइक्रोप्लान की जानकारी दी। बैठक में निर्देश दिए गए कि बेसिक शिक्षा विभाग की मांग के अनुसार ओआरएस एवं मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। स्कूलों में प्रार्थना के दौरान बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाव, हाथ धोने की आदत एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाए। साथ ही सभी विद्यालयों में हैंडवॉश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर निकाय एवं पंचायत विभाग को साफ-सफाई, जल निकासी एवं कचरा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था करने, साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर एंटी लार्वल छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। पशुपालन एवं कृषि विभाग को स्क्रब टाइफस व लैप्टोस्पायरोसिस जैसे रोगों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी विभागीय अधिकारी जनपद व ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!