*सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से साइबर ठगी की ₹3,46,920/- धनराशि पीड़ित को वापस*
*सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से बड़ी साइबर ठगी का सफल निराकरण*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

अवगत कराना है कि आवेदक अजीत सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.10.2025 को सोलर कंपनी की फ्रेंचाइजी एवं सोलर किट उपलब्ध कराने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एक्सिस बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से कुल ₹3,46,920/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज *श्री राम स्वरुप वर्मा* के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की गई।
साइबर टीम द्वारा संबंधित खातों को होल्ड कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखाओं से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की *सम्पूर्ण धनराशि ₹3,46,920/-* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस पर आवेदक द्वारा रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सराहना की गई।
*धनराशि वापस कराने वाली टीम:*
01. श्री राम स्वरुप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज
02. का0 अमित कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज
03. का0 अभिषेक शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज
*साइबर जागरूकता हेतु अपील:*
• अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें।
• अनजान QR कोड स्कैन न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
*नोट:* साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें, नजदीकी थाने पर रिपोर्ट करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — सोनभद्र पुलिस*














Leave a Reply