कुंडेश्वर मंडल एवं बड़गांव मंडल महा प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक राकेश गिरी हुए शामिल
हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे – पूर्व विधायक राकेश गिरी
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

टीकमगढ़। सोमवार के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुंडेश्वर मंडल एवं बड़ागांव धासन मंडल सहित बुड़ेरा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गणों के महा प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया गया। जिसमें कुंडेश्वर मंडल का प्रशिक्षण अभियान गणेश धर्मशाला में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण अभियान में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी पुष्पेंद्र नाथ पाठक गुड्डन भैया एवं पूर्व विधायक राकेश गिरी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
महा प्रशिक्षण अभियान में कुंडेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी के द्वारा मुख्य वक्ताओं का स्वागत सम्मान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जनता का पैसा किसान के खाते में पहुंच रहा है पंडित दीनदयाल जी द्वारा पार्टी की सोच ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है हमारी सरकार की योजना जन-जन तक पहुंचे विकास ही सच्ची प्रगति है हमारी सरकार का उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं समाज सेवा हे। जीवन में जो संघर्ष करेगा वही आगे बढ़ेगा दीनदयाल जी की सोच कि हम 370 धारा हटाएंगे एवं राम मंदिर बनाएंगे जो कि आज 370 धारा सरकार के द्वारा हटाई गई है एवं आज राम मंदिर निर्माण होकर तैयार हो गया हे।
पंडित दीनदयाल जी की इसी सोच की वजह से आज हम लोग यहां बैठे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हमारी सरकार के द्वारा आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना फ्री में अनाज दिया जाता है कोरोना के समय में लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा किसान सम्मन निधि लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सीधे बहनों के खातों में सीधा पैसा, वही अस्पताल में जननी एक्सप्रेस योजना के तहत फ्री में वहां की सुविधा, माध्यमिक शाला स्कूल में भोजन एवं बच्चों के पढ़ाई के लिए किताबों की व्यवस्था, स्कूल जाने के लिए साइकिल की व्यवस्था सरकार के द्वारा दी जा रही है। यही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो अंतिम छोड़कर खड़े व्यक्ति तक अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचती है ताकि कोई भी व्यक्ति किस महिला शासन की योजनाओं से वंचित ना रहे।
वहीं उन्होंने बगाज माता परिसर में बुडेरा मंडल की अभियान के तहत शिविर में पूर्व विधायक राकेश गिरी ने मध्य प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि टीकमगढ़ विधानसभा में नल जल योजना के तहत बांध सुजारा बांध की निहर के द्वारा गांव गांव तक पानी पहुंचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महा 1550 की राशि दी जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक ,भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत,बड़ागांव धासन मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार, बुडेरा मंडल अध्यक्ष रामा रजक सावरकर मंडल अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव, आशुतोष भट्ट, पंकज प्रजापति , ऋषि तिवारी, बकपुरा सरपंच सुरेश तिवारी , रामस्वरूप यादव , जगजीवन प्रजापति, जनपद सदस्य रतन टाटा , राकेश लोधी , कैलाश राय,कपिल नामदेव , पुष्पेंद्र राजा, राकेश हटिया जी राजेश साहू, सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनेक वाजपेई मौजूद रहे।















Leave a Reply