Advertisement

सोनभद्र – *क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम आयोजित, विवेचनाओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-*

 

 

*क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम आयोजित, विवेचनाओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 29.03.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा प्रत्येक प्रकरण की प्रगति का आंकलन करते हुए संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा समस्त विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गंभीर अपराधों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा साक्ष्यों का संकलन विधि सम्मत एवं सुदृढ़ तरीके से किया जाए। अर्दली रूम के दौरान जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। साथ ही वांछित/वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करने एवं अन्य लंबित प्रकरणों में प्रगति लाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने, अपराधियों पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए थाना स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, पीड़ितों की त्वरित सहायता सुनिश्चित करने तथा संबंधित मामलों में शीघ्र विधिक कार्रवाई करने हेतु भी निर्देशित किया गया। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं महिला हेल्पडेस्क को सक्रिय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया तथा जनसामान्य के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस की छवि को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!