शिक्षा को नई सौगात नए बीएसए कार्यालय का उद्घाटन
डायट परिसर में होगा नया कार्यालय
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

। रामनवमी के शुभ अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। उद्घाटन के उपरांत दोनों अधिकारियों ने कार्यालय में औपचारिक प्रवेश भी किया।जिलाधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही शेष अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी नए शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था में गति और गुणवत्ता लाई जा सके। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यालय स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।














Leave a Reply