सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर: अनंत कुमार
आरंगपानी में बरवाटोला-लिलासी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर

सोनभद्र (आरंगपानी )। थाना म्योरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरइलटोला के पास दिन बुधवार को शाम के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां मोटरसाइकिल और साइकिल की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार सौरभ कुमार (17) पुत्र शंभुनाथ, कृष्ण कुमार (15) पुत्र रामाशंकर और विनोद कुमार (15) पुत्र पन्नेलाल, निवासी नधिरा थाना बभनी, किसी काम से दुद्धी जा रहे थे। इसी दौरान झरइलटोला स्थित प्राइमरी स्कूल के पास उनकी बाइक ने पीछे से साइकिल सवार को टक्कर मार दी। 
साइकिल सवार दिनेश, निवासी सूपाचुंआ, भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी घायलों को चोटें आईं, जिनमें सौरभ और दिनेश की हालत नाजुक बताई गई।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद डॉक्टर पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ और दिनेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना अचानक हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।















Leave a Reply