Advertisement

सोनभद्र -सोनभद्र के डायट परिवार में 304 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधे

सोनभद्र के डायट परिवार में 304 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधे

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में सोमवार को सामुहिक मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 304 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय के दो जोड़े भी शामिल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छोटेलाल खरवार एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका एवं ब्लॉक क्षेत्र के 78 जोड़ों का भी विवाह संपन्न कराया गया। योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई, जिसमें 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे गए, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी गई तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर व्यय किए गए। सभी विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ आचार्यों की उपस्थिति में संपन्न हुए। समारोह के दौरान बारात का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा पुष्पवर्षा से पूरा परिसर खुशियों से महक उठा। नवविवाहित जोड़ों को कपड़े, चांदी के आभूषण, घरेलू उपयोग की वस्तुएं सहित अन्य उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं परिजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कन्या पक्ष के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की इस योजना की सराहना की। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!