*सुभासपा की बैठक सिंचाई डाक बंगला हुई संपन्न*
*आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा,संगठन विस्तार पर जोर*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगला में संपन्न हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोनभद्र मनोज देव पाण्डे ने की बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री व मंडल प्रभारी विंध्याचल राजेंद्र पटेल रहे विशिष्ट अतिथि विंध्याचल मंडल प्रमुख महासचिव विकास प्रजापति रहे।
बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर विशेष रूप से चर्चा हुई और संगठन विस्तार पर भी जोर दिया गया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज देव पांण्डे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन विस्तार और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया गांव गांव में जन चौपाल लगाए पार्टी की नीतियों व सरकारी योजनाओं को जनता से बताएं और पत्र व्यक्ति को लाभ दिलवाएं।
मुख्य अतिथि राजेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और फ्रांटल के सभी पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारणी जल्द से जल्द गठित करने का निर्देश दिया और सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं सुभासपा की नीतियों को जनता को बताएं और पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें साथ ही मुख्य अतिथि राजेंद्र पटेल ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लडेगी पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।
बैठक में कुछ पुराने पदाधिकारियों को प्रमोट किया गया जिसमे पूर्व में जिला महासचिव के पद पर रहे सत्यनारायण मौर्या को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया , महासचिव,सुरेंद्र सोनी जिला उपाध्यक्ष विजेंदर मिश्रा जिला महासचिव,विजय चौहान जिला सचिव बनाया गया।
बैठक में मुख्य रूप से महिला फ्रंटल की जिलाध्यक्ष सोनमती,मंजू देवी, पुष्पा,बेबी,अरुण कुमार पासवान,लालबहादुर,अजय कुमार, राजकुमार,शेष मड़ी, अनुराग बियार,अनिल कुमार सिंह,राजू आदि लोग उपस्थित रहे।














Leave a Reply