Advertisement

सोनभद्र – *थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 गो तस्कर गिरफ्तार, एक पीकप वाहन में कुल 03 राशि गोवंश बरामद*

 

 

*थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 गो तस्कर गिरफ्तार, एक पीकप वाहन में कुल 03 राशि गोवंश बरामद*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा  अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में गो तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 को चाची कला पुलिया के पास मझगवां से एक अदद पीकप वाहन में लादकर वध हेतु ले जा रहे 03 राशि गोवंश बरामद कर मौके से 03 गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे इन गोवंशों को चोपन, जुगैल थाना क्षेत्र से खरीदकर झारखण्ड से व्यापारियों के माध्यम से वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजते थे तथा वहाँ उँचे दामों पर विक्रय करते थे।

इस सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –*

1-ओम प्रकाश पुत्र बिफन खरवार निवासी पटवध थाना चोपन जिला सोनभद्र उम्र -30बर्ष ।

2-सुदर्शन राम पुत्र कल्लन राम निवासी पटवध टोला मुरैया थाना चोपन जिला सोनभद्र उम्र -34 बर्ष ।

3-उमेश राम पुत्र रिवन राम निवासी रेडिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र – उम्र -41 बर्ष ।

 

*बरामदगी -* एक अदद पिकप वाहन संख्या -UP64 BT 0260 में कुल 03 राशि गोवंश।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*

1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र ।

2. उ0नि0 शिवप्रकाश चौकी प्रभारी चकरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र।

3. उ0नि0 विरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी वागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र।

4. उ0नि0 लालजी यादव चौकी प्रभारी चाचीकला थाना कोन जनपद सोनभद्र।

5. हे0का0 राजेश यादव चौकी चाची कला थाना कोन जनपद सोनभद्र।

6. हे0का0 शिवकुमार चौकी चकरिया थाना कोन जनपद सोनभद्र।

7. का0 अशोक कुमार चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!