*थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही: गौ तस्करी करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 04 गोवंश बरामद*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद में गौ-तस्करी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 21.03.2026 की रात्रि में समय लगभग 02:10 बजे मुखबिर खास की सूचना पर भीखमपुर जंगल रोड से 04 राशि गोवंश (बैल/बछड़ा) के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
01. अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मण चेरो, निवासी ग्राम विछिया गोसा, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 37 वर्ष
02. राकेश पुत्र लक्ष्मण, निवासी ग्राम पिपरी चकयाँ, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
* प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
* उ0नि0 सियाराम सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
* हे0का0 संजय प्रताप सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
* का0 सुनील कुमार थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।















Leave a Reply