गौरेला के झिरनापोंड़ी गांव में दर्दनाक हादसा: बिजली करंट से दो बैलों की मौके पर हुई मौत,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र के झिरनापोंड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो बैलों की बिजली करंट से चिपककर मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब तेज आंधी तूफान और बारिश के बाद टूट कर पड़ा हुआ बिजली खंभे का तार घर के पास बाड़ी में फैल गया था। मवेशी मालिक भारत और केमली ने बताया कि उनके दो बैल बाड़ी में चरने गए थे, तभी बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गए। तार में करंट होने के कारण दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। टीम ने बताया कि बिजली के टूटे हुए तार को जल्द से जल्द हटाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आगे कोई हादसा न हो। यह घटना झिरनापोंड़ी गांव के लोगों के लिए एक बड़ा झटका है, और उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

















Leave a Reply