Advertisement

निर्धारित समय-सीमा के भीतर धान उठाव पूर्ण करने के निर्देश

निर्धारित समय-सीमा के भीतर धान उठाव पूर्ण करने के निर्देश


कलेक्टर ने राइस मिलर्स एवं समिति प्रबंधक की ली संयुक्त बैठक
बलरामपुर, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने जिले में धान उठाव एवं चावल जमा की प्रगति की समीक्षा के लिए राइस मिलर्स एवं समिति प्रबंधकों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने धान उठाव एवं राइस मिलिंग की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर कटारा ने राइस मिलर्स एवं समिति प्रबंधकों को आपसी समन्वय से धान उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान की सुरक्षा सुनिश्चित करना समितियों की जिम्मेदारी है, इसलिए सभी संबंधित अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें। उन्होंने मिलर्स को 31 मार्च तक धान उठाव का कार्य पूर्ण करने को कहा।


बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए धान उठाव में किसी प्रकार की बाधा न आने दें। कलेक्टर ने मिलर्स को मीलिंग कर चावल को निर्धारित समय-सीमा में जमा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नान में 30 मार्च तक 3 माह क चावल भंडारण करने की बात कही।
बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, जिला विपणन अधिकारी प्रीतीका पूजा केरकेट्टा, संबंधित अधिकारी, राइस मिलर्स एवं समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!