पेंड्रा थाना में सोना-चांदी की चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, 12 लाख का माल बरामद,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। GPM जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में उठाई गिरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी गए मशरूका कीमती 12 लाख 64 हजार की बरामदगी की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रार्थी विनय कुमार सोनी पिता श्याम सुंदर सोनी निवासी हनुमान मंदिर के पास पेंड्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि 18 मार्च 2026 को वह ग्राम बस्ती के साप्ताहिक बाजार में सोना चांदी का दुकान लगाने गया था। दुकान लगाते समय किसी अज्ञात चोर ने उसका सोने चांदी से भरा थैला चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर से थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी के निर्देश पर अनु. अधिकारी पुलिस श्री श्याम सिदार के निर्देशन में थाना पेंड्रा एवं चौकी कोड़गार की टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की गई। मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम आशिया शिकारी पति अंजू शिकारी उम्र 40 साल निवासी दमोह बताया। आशिया शिकारी ने बताया कि घटना दिनांक के एक दिन पूर्व उसका भतीजा राजेंद्र शिकारी निवासी दमोह और बहन का लड़का अमर शिकारी ग्राम मटियारी उसके घर आए थे और उठाईगिरी का प्लान बनाकर बस्ती साप्ताहिक बाजार जाकर घटना को अंजाम दिए। आशिया शिकारी के कब्जे से 35 ग्राम सोना और 6.550 किलोग्राम चांदी बरामद की गई, जिसकी कीमत 12 लाख 64 हजार पचास रुपए है।
पुलिस ने आशिया शिकारी को न्यायिक अभिरक्षा में लिया है और शेष दो अन्य आरोपियों की तलाश हेतु टीम रवाना की गई है। इस प्रकार घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने उठाई गिरी के मामले में शत प्रतिशत सफलता अर्जित की है।
















Leave a Reply