Advertisement

गीता एवं संस्कृत ज्ञान के साथ ब्रह्माकुमारी आश्रम में सपना दीदी के द्वारा पूर्व लायंस क्लब अध्यक्ष लायन श्री सोनी जी का जन्मदिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित

गीता एवं संस्कृत ज्ञान के साथ ब्रह्माकुमारी आश्रम में सपना दीदी के द्वारा पूर्व लायंस क्लब अध्यक्ष लायन श्री सोनी जी का जन्मदिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित


ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बालाजीपुरम आश्रम में प्रतिदिन संस्कृत एवं गीता के ज्ञान का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता केंद्र संचालिका सपना दीदी एवं प्रशिक्षण गायत्री परिवार प्रज्ञा पीठ के मुख्य ट्रस्टी भाई मुकेश श्रीवास्तव द्वारा दिया जा रहा है।

केंद्र के भाई जी लक्ष्मण समरवाल द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं पूर्व लायंस अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी को जन्म दिवस के अवसर पर आश्रम की संचालिका सपना दीदी के द्वारा आपको रोली चावल का टीका लगाकर, मोतियों की माला पहनाकर, सुंदर शाल उड़ाकर तथा गुलदस्ता भेंटकर हार्दिक मंगल बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए दीर्घायु के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। आपने इस अवसर पर तुलसी का पौधा श्याम तुलसी का पौधा, गीता सत्यसार पुस्तक एवं ब्रह्माकुमारी नेटवर्क नोटबुक डायरी भी भेंट की। अपने संबोधन में आपने जन्म दिवस के महत्व को आध्यात्मिक परिप्रेक्ष्य में विस्तार से स्पष्ट किया।

अपने जन्म दिवस के अवसर पर इस स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम में लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि आध्यात्मिक रूप से चाहे वह ओशो हो, चाहे वह श्रीराम शर्मा आचार्य हो या ब्रह्माकुमारी के वचन हो आदि आदि। सभी में आध्यात्मिक उपलब्धि, संकल्प एवं बिना शोर शराबा के जन्मदिन मनाने को ही सार्थक माना है। उन्होंने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।मुख्य ट्रस्टी प्रज्ञापीठ गायत्री परिवार स्वर्णकार कॉलोनी भाई मुकेश श्रीवास्तव द्वारा भी आपको गुलदस्ता बैठकर हार्दिक मंगल शुभकामनाएं प्रदान की गई एवं श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा जन्म दिवस पर की गई व्याख्या से अवगत कराया। केंद्र पर उपस्थित सभी परिजनों ने बारी-बारी से आपको टीका लगाकर माला पहनाकर अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके जूली दीदी एवं गगन भाई जी का विशेष सहयोग रहा। आज के इस अवसर पर विशेष भोग प्रसादी स्वल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

भाई जी लक्ष्मण समरवाल द्वारा श्री सोनी का शाल श्रीफल माला से सम्मान करते हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का हृदयतल से आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!