Advertisement

सोनभद्र -एस.बी. आई. फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था द्वारा ग्राम मड़पा में विशेष मुख एवं शिविर का हुआ आयोजन

एस.बी. आई. फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था द्वारा ग्राम मड़पा में विशेष मुख एवं शिविर का हुआ आयोजन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

एस. बी. आई. संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत सोनभद्र जिले के नगवा ब्लॉक के मड़पा ग्राम में विशेष मुख एवं शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 114 महिलाओ एवं 92 पुरुषों समेत 206 लोगो को मुख एवं दांतो की जाँच कर दवा एवं परामर्श दिया गया.

शिविर में दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता पाण्डेय एवं मेडिकल ऑफिसर श्री यश शर्मा ने परामर्श एवं जाँच आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

परियोजना अधिकारी श्री सुन्दर सिंह ने शिविर के बारे में बताते हुए बताया कि इस विशेष मुख एवं दन्त रोग जाँच शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में दन्त रोगों से सम्बंधित रोग एवं परेशानी वाले मरीजों का जाँच कर उन्हें आवश्यक दवाई एवं परामर्श प्रदान करना है

उत्तरप्रदेश में संस्था एस बी आई फाउंडेशन के सहयोग से सोनभद्र एवं श्रावस्ती जिले में स्वास्थ्य पर काम कर रही है.

सोनभद्र जिले में प्रयत्न संस्था नगवा ब्लॉक के 20 चयनित गाँवो में SBI संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के माध्यम से मोबाइल ओ पी डी के माध्यम से सुदूरवर्ती गाँवो में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रही है

दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता पाण्डेय ने बताया कि हमें मुख एवं दांतो की नियमित साफ सफाई करनी चाहिए लेकिन 2 मिनट से ज्यादा टूथ ब्रश नहीं करना चाहिए तथा रात को खाना खाने के बाद सोने से पूर्व दांतो को अच्छे से साफ अवश्य साफ करना चाहिए

टीम में परियोजना अधिकारी श्री सुन्दर सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ यश शर्मा,फार्मासिस्ट सुधाकर प्रजापति, लैब टेक्निशियन मनोज कुमार, स्टॉफ नर्स सुनैना एवं MMU पायलट धर्मेन्द्र कुमार, बी डी सी कलामुद्दीन, आशा ममता देवी एवं समाज सेवी तैयब अली आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!