रामगढ़ मार्केट में नाबालिक के हत्यारे को कड़ी सजा दिलाने के लिए वरिष्ट पत्रकार ने लिखा पुलिस अधीक्षक को पत्र

सेवा में,
पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र
महोदय जनपद सोनभद्र में शनिवार की शाम पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में जो हृदय विदारक घटना हुई है उसने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। एक मां ने अपना इकलौता पुत्र खो दिया है उस मां के हृदय की पीड़ा उसकी वेदना उसका दर्द भारतीय हिंदी साहित्य या दुनिया की किसी भी भाषा से रेखांकित या परिभाषित नहीं किया जा सकता वह मां किस तरह कैसा महसूस करती होगी यह सिर्फ वह समझ तो सकती है लेकिन वह भी शब्दों में इसका उल्लेख नहीं कर सकती एक बाप जो यह सपना संजोया होगा कि बुढ़ापे में यह बेटा हमारी लाठी का सहारा बनेगा उसके हृदय पर क्या बीत रही होगी यह हत्या करने वाला वह वहशी सनकी कभी नहीं समझ पाएगा उस बालक की हत्या के बाद कुछ लोग रामगढ़ कस्बे में राजनीतिक रोटी सेकने में लग गए कोई पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगा रहा था तो कोई अपनी भड़ास विधायक पर निकाल रहा था मौके पर मौजूद सदर विधायक भूपेश चौबे जी और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा जी ने हर तरह से शांतिपूर्ण प्रयास किया 4 घंटे तक राज्य मार्ग बाधित रहा वह किसी तरह यातायात के लिए खोल दिया गया। अंत्य परीक्षण के बाद जब पन्नूगंज पुलिस ने दो लोगों को गवाह बनने के लिए कहा की जिससे हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके तो जो लोग जिंदाबाद मुर्दाबाद कर रहे थे उसमें से कोई आगे नहीं आया अगली सुबह रामगढ़ व्यापार मंडल के लोगों ने गुरौटी रोड स्थित शराब की दुकानों को अन्यत्र हटाने के लिए विरोध शुरू किया और दुकानों को नहीं खुलने दिया इसमें कुछ अन्य लोग भी शामिल रहे सवाल सिर्फ रामगढ़ कस्बे में गुरौटी रोड का नहीं है रामगढ़ कस्बा इन दिनों सच में अराजकता का अड्डा बनता जा रहा है इसके पूर्व एक पागल की ठीक इसी तर्ज पर इसी तरीके से गला काटकर हत्या कर दी गई थी कल दिन में रामगढ़ कस्बे के कुछ लोगों ने जो बताया वह बहुत ही गंभीर और चिंतनीय है लोगों का कहना था कि एक और लड़के पर इसी तरह गर्दन पर वार किया गया था एक पागल महिला के गर्दन पर वार किया गया था एक अन्य पर भी इसी तरह हमला हुआ था दो-तीन कुत्तों की गर्दन इसी तरह काट दी गई थी यदि यह सच है तो यह बहुत ही गंभीर है दबी जुबान से तो लोगों का यह भी कहना है की हो सकता है पागल की भी हत्या इसी वहशी ने की हो और पुलिस गुमराह हो गई हो
आप जनपद के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी हैं युवा हैं काम करने के तौर तरीके भी अभी तक निष्पक्ष रहे हैं ऐसे में एक मां को नैसर्गिक न्याय देने का काम आपके सिवा कोई और नहीं कर सकता जैसे को तैसा की तर्ज पर न्याय की उम्मीद समस्त जनपद वासियों को है शायद इससे उस मां की आत्मा को हृदय को पीड़ा कम करने में कुछ सहयोग हो सके
अब रामगढ़ के दूसरे पहलू की तरफ भी आपका ध्यान आकर्षित कराना इस समय बहुत ही जरूरी है व्यापार मंडल ने गुरौटी रोड पर शराबियों के आतंक का जिक्र किया है और उन दुकानों को हटाने की मांग की है लेकिन यह व्यापार मंडल का एक तरफा दृष्टिकोण है इसी रामगढ़ कस्बे में शहजादा साहब इंटर कॉलेज के आगे से दोनों तरफ मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का नायाब नमूना दिखाई देगा खासकर मुख्य मार्ग की उतरी पटरी के किनारे एक विशेष संप्रदाय के लोगों का हल्ला बोल की तर्ज पर अतिक्रमण जारी है उक्त जमीन जिला पंचायत की है। जहां अतिक्रमण है उसी बीच में से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज कस्तूरबा बालिका विद्यालय प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय है जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्राएं स्कूल आती जाती हैं वह किस तरह वहां शोहदों की बोलियों का शिकार होती हैं शायद यह अंदाजा रामगढ़ के व्यापार मंडल के लोगों को नहीं रामगढ़ के अन्य व्यवसाइयों को नहीं उन्हें सिर्फ गुरौटी रोड पर ही महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्रता दिखाई दे रही है। जबकि सच्चाई यह है कि उससे कई गुना अधिक पटना रोड से नहर तक सब कुछ हो रहा है पहाड़ के गांव सेआने वाली महिलाओं लड़कियों को कोई कोहनी मार रहा है कोई घुटना मार रहा है कोई उंगली सटा रहा है क्योंकि वह आदिवासी हैं वह दूर-दराज से आती हैं वहां उनकी आवाज उस भीड़ में दबा दी जाएगी ऐसे में वह चुपचाप मन मशोस कर आंखें झुका कर वहां से निकल जाती हैं
यदि माहौल इसी तरह कायम रहा और पुलिस प्रशासन समाज के प्रबुद्ध लोग सामाजिक कार्यकर्ता आंख मुदकर पड़े रहेंगे तो न तो कोई सुरक्षित है और न तो उसका विश्वास कायम रहेगा ऐसे में आपसे बार-बार विनम्र अनुरोध और आग्रह है कि इस जघन्य कृत्य का परिणाम ऐसा हो जिसे लोग बरसों तक याद रखें और आने वाली संतानों को बता सकें कि जनपद में एक ऐसे पुलिस कप्तान आए थे जिन्होंने कानून तोड़ने वालों को ऐसी सख्त सजा दी जिसकी मिसाल नहीं
विजय विनीत
अध्यक्ष
इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन सोनभद्र
















Leave a Reply