Advertisement

गैस सिलेंडर की अफवाहों से बचें, जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है – कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय

गैस सिलेंडर की अफवाहों से बचें, जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है – कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट


टीकमगढ में  गैस एंजेसियो, पेट्रोल पंप संचालको एंव रेस्‍टोरेट प्रतिनिधियो की बैठक आयोजित

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गैस एंजेसियो, पेट्रोल पंप संचालको एंव रेस्‍टोरेट प्रतिनिधियो की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने जिले में रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध रिफिलिंग या ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचने की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत जील प्रशासन या खाद्य विभाग को सूचित करें।

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है तथा पूरे वितरण तंत्र की निगरानी की जा रही है। आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा करने या घबराहट में बुकिंग करने से बचने की अपील की गई है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या अफवाह फैलाने में लिप्त पाई जाती है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग होटलों, ढाबों या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करना कानूनी अपराध है। इससे न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह बेहद खतरनाक है। श्री श्रोत्रिय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि  आम उपभोक्ताओं को उनके हक की गैस सुलभता से मिले, इसमें बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति या एजेंसी पर सख्त कार्रवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं।  घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों और अवैध भंडारण करने वालों पर तत्काल एफआईआर (FIR) और दंडात्मक कार्यवाही की जाए।


जिले के लगभग 262477 उपभोक्ताओं को समय पर और सही दाम में सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिले की सभी 22 गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण प्रक्रिया की नियमित जांच हो।
यदि किसी भी नागरिक को सिलेंडर लेने में समस्या है या भारत , इंडेन या एचपी गैस डीलर सिलेंडर नहीं दे रहा है तो नागरिक इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।

#भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
1800-22-4344 (टोल फ्री)

#इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)

#एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!