Advertisement

मंत्र उच्चारण के साथ गायत्री परिवार ने अपने भाई लायन अरुण कुमार सोनी का जन्म दिवस गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइंस रोड विदिशा में किया सेलिब्रेट

मंत्र उच्चारण के साथ गायत्री परिवार ने अपने भाई लायन अरुण कुमार सोनी का जन्म दिवस गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइंस रोड विदिशा में किया सेलिब्रेट


गायत्री परिवार में जन्मदिन को ‘जन्मदिवस संस्कार’ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें केक काटने या मोमबत्ती बुझाने (अंधेरा करने) के बजाय दीप प्रज्वलन (प्रकाश फैलाने) की परंपरा है। इसमें यज्ञ और गायत्री मंत्र के जप के साथ सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है।

पूर्व लायंस अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी का जन्म दिवस गायत्री शक्तिपीठ सिविल लायंस रोड विदिशा में गायत्री परिवार के द्वारा धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पूर्ण गायत्री विधि विधान से मंत्रोपचार के साथ तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र के साथ शुभकामनाएं प्रदान की एवं महिलाओं ने भजन गायन किया। वहीं पुरुषों ने कविताओं के माध्यम से भी आपको जन्म दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर बहन श्रीमती सुमन श्रीवास्तव द्वारा तिलक लगाकर आपको शुभकामनाएं दान की गई तो वही भाई जी मुख्य ट्रस्टी प्रज्ञा पीठ मुकेश श्रीवास्तव द्वारा आपको पुष्प माला पहन कर शुभकामनाएं दी। जिला समन्वयक मुकेश तिवारी जी द्वारा आपको दुपट्टा पहनाकर कर आपके बारे में जानकारी देते हुए धर्म अनुसार जन्मदिवस की व्याख्या करते हुए आपको हार्दिक मंगल शुभकामनाएं दी।

मध्य प्रदेश प्रांतीय पदाधिकारी रमेश अभिलाषी जी की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में लायन अरुण कुमार सोनी को उपस्थित परिजनों में निम्न अनुसार उपस्थित परिजनों ने उनका सम्मान करते हुए जन्मदिवस की अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। बहने सर्व श्रीमती विजय श्रीवास्तव, ममता दुबे, संध्या कपूर, अंबिका कुमार, सविता लड़िया, कीर्ति यादव, गायत्री शक्तिपीठ मुख्य ट्रस्टी सुमन कुशवाहा, डॉक्टर लोकेश्वरी नेमा, रश्मि पोरवाल,कुमारी दिव्या श्रीवास्तव, भाइयों में सर्व श्री सौरभ गुप्ता, श्याम मोहन दुबे, संतोष भदौरिया हरीश विजवे, दयाचंद लडिया, थान सिंह कुशवाह आदि । श्री सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!