* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना पन्नूगंज का वार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया नगद पुरस्कृत, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक निर्देश*
* तत्पश्चात थाना पन्नूगंज क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना पन्नूगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम महोदय को गार्द द्वारा सलामी दी गई, जिसे महोदय द्वारा स्वीकार किया गया तथा तत्पश्चात गार्द का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
*उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत*
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस क्रम में एक उपनिरीक्षक को ₹1000, मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त दो महिला आरक्षियों को ₹1000-₹1000, एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को ₹500, साइबर हेल्प डेस्क मुंशी को ₹500, एलपी ड्यूटी को ₹500, दो फालवर को ₹500-₹500 तथा दो चौकीदारों को ₹1000-₹1000 नगद पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की गई।
*थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त*
निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखा जा सके।















Leave a Reply