” गौ हत्या बंद हो ” का नित्य आह्वान करने वाले शंकराचार्य जी के साथ _ गिरीश पाण्डेय
सोनभद्र,/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

उत्तर प्रदेश में गौहत्या बन्द कराने के साथ साथ गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी द्वारा लखनऊ में आहूत गौ-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का समर्थन करते हुए किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने कहा रोज नित्य नियम से पूजा के बाद गौहत्या बन्द हो का जयकारा लगाने वाले सभी सनातनी पूज्य शंकराचार्य जी के गौरक्षा अभियान के साथ है।
महीनों से चल रही गाय पर चर्चा अब आंदोलन का रुप लेती जा रही है। बुधवार से लखनऊ में गौ-प्रतिष्ठा धर्म युद्ध का आह्वान करते हुए पूज्य शंकराचार्य जी ने उत्तर
प्रदेश और देश के सनातनियों से अपना अपना पक्ष सार्वजनिक करने की अपील भी किया ।
पूज्य शंकराचार्य जी के आह्वान के बाद गौरक्षा के इस अभियान को समर्थन देते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने अपने पैतृक गांव बिसरेखी मे गौवंश की पूजा-अर्चना करते हुए कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी की मांग यदि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्वीकार करते हुए प्रदेश में गौहत्या बन्द कराकर गौ माता को राज्य माता का दर्जा देते हैं ?
तो
पूर्वांचल नव निर्माण मंच और पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच आगामी चुनावों में योगी आदित्यनाथ जी के साथ रहेगा। गिरीश पाण्डेय ने कहा कि गौ सुरक्षा सुनिश्चित होने से प्रदेश में उन्नति और खुशहाली का संचार खुद-ब-खुद होने लगेगा। गायों की सुरक्षा, सेवा से लोगों के स्वस्थ खर्चों पर भी अंकुश लगेगा, दूध, दही, घी, मक्खन मलाई जैसे बलवर्धक खाद्य पदार्थ देने वाली गायों की सुरक्षा की मांग पूज्य शंकराचार्य जी की जनकल्याणकारी मांग तो है ही हमारे सनातन धर्म की सुरक्षा भी है। गिरीश पाण्डेय ने गौहत्या पर मृत्युदंड जैसा कानून लाकर यदि सुरक्षा देनी पड़े तो भी गायों को सुरक्षा, संरक्षण दिया जाना चाहिए। इस मौके पर बिसरेखी गांव के पूर्व प्रधान महेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।















Leave a Reply