पूर्व छात्रा अनुराधा त्रिपाठी को मिला मिस कीनाराम अवार्ड
– महिला सम्मेलन, पूर्व छात्रा मिलन व होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न
– अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अम्बेडकर नगर स्थित संत कीनाराम महिला पीजी कालेज पर हुआ आयोजन
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को अम्बेडकर नगर स्थित संत कीनाराम महिला पीजी कालेज में महिला सम्मेलन, पूर्व छात्रा मिलन व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रा अनुराधा पाठक उर्फ अनुराधा त्रिपाठी को मिस कीनाराम अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व छात्राओं एवं वर्तमान कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंकित सिंह एवं मनु श्री की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कालेज के निदेशक डॉक्टर गोपाल सिंह ने पूर्व छात्रा अनुराधा पाठक उर्फ अनुराधा त्रिपाठी को मिस कीनाराम अवार्ड से सम्मानित किया। उसे प्रमाण पत्र के साथ ही गुलाब के फूल का बना ताज और गुलाब के फूल का बुक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्यालय की पूर्व छात्राओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व छात्रा अनुराधा पाठक उर्फ अनुराधा त्रिपाठी ने कहा कि मैं निदेशक डॉक्टर गोपाल सिंह को अपने पिता तुल्य मानती हूं तथा कालेज को मैं अपना मायका और छात्राओं को बहन तथा शिक्षिकाओं को बड़ी बहन माता स्वरूप मानती हूं। कहा कि इस तरह का आयोजन होना चाहिए इससे मेलजोल होता है और सभी छात्राओं को मिस कीनाराम बनने की लालसा बढ़ेगी। जिसका परिणाम अच्छा होगा। इस आयोजन पर महिला पीजी कालेज की प्राचार्य मनु श्री की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व छात्राओं के मिलन कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा। इसका भविष्य में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। अनुराधा ने होली गीत, चैता गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर आरती पांडेय,शालिनी, अनुपमा, अन्नपूर्णा आदि मौजूद रही।















Leave a Reply