Advertisement

सोनभद्र -पशुओं में बढ़ रही संक्रामक बीमारी, झोला छाप पशु डॉक्टर कर रहे पशुपालकों का आर्थिक शोषण

*पशुओं में बढ़ रही संक्रामक बीमारी, झोला छाप पशु डॉक्टर कर रहे पशुपालकों का आर्थिक शोषण*

 

*झोला छाप पशु डॉक्टर की क्लीनिक बैनी,खलियारी मार्केट में है,पशुओं की हो रही मौत*

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र परिवर्तित मौसम में जहां सुबह शाम ठंड व कुबरा का प्रकोप लग रहा है ऐसे में पशुओं में अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है बहुत तेजी से पशु बीमार हो रहे है समय से सही इलाज न मिलने से गला घोंटू रोग जैसे लक्षण हो रहा है और पशुओं की अकाल मौत हो रही है।

ऐसे में झोला छाप पशु डॉक्टर जिसकी क्लीनिक बैनी खलियारी मार्केट में स्थित है उसकी चांदी कट रही है घूम घूम कर क्षेत्र में पशुओं का इलाज करते रहते हैं परिणाम स्वरूप अधिकतर पशुओं की हो रही है मौत जिससे पशुपालकों का हो रहा आर्थिक नुकसान के साथ साथ शोषण और रुपए भी खर्च हो रहा है पशु भी ठीक नहीं हो रहे है।

आप को बता दें कि बदलते मौसम में बड़ी संख्या में पशुओं में संक्रामक बीमारी फैल रही है जिससे पशु पालक कुछ समझ नहीं पाते की पशुओं की अकाल मौत हो रही है ऐसे में झोला छाप डॉक्टर द्वारा पशुपालकों का आर्थिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है सूत्रों की माने तो कई ऐसे पशु डॉक्टर जिसके पास कोई वैध डिग्री नहीं है उसने बैनी व खलियारी मार्केट में बकायदा क्लीनिक खोल रखा है और पशु पालकों के संपर्क में रहता है और क्षेत्र में घूमकर इलाज का भी कार्य करता है ऐसे में पशुओं की मौत भी हो जा रही है और पशु पालकों का आर्थिक शोषण भी हो रहा है इस प्रकार से पशु पालकों की कमर टूट रही है जिससे पशु पालकों में गहरी नाराजगी है।

ऐसे में क्षेत्र के पशुपालकों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वैनी में राजकीय पशु हास्पीटल पर डाक्टर की मनमानी पर रोक लगाते हुए झोला छाप पशु डॉक्टर की क्लीनिक बंद कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!