Advertisement

सोनभद्र -श्री बांके बिहारी मंदिर में धूम धाम से मनाया गया रंगोत्सव

श्री बांके बिहारी मंदिर में धूम धाम से मनाया गया रंगोत्सव

– फाग गायन के बाद फूल एवं गुलाल से ठाकुर जी को सजाया गया

– एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया

– ठंडई ,गुझिया चिप्स पापड़ का किया गया वितरण

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया। फाग गायन के बाद फूल एवं गुलाल से ठाकुर जी को सजाया गया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर ठंढई, गुझिया, चिप्स, पापड़ के वितरण किया गया। लोग अपने अपने घरों से पकवान एवं फूल, अबीर ,गुलाल लेकर आए थे।

बता दें कि यह परंपरा वर्ष 2019 से प्रारंभ की गयी है,तत्पश्चात सभी लोगों ने इस पवित्र एवं पावन पर्व पर शपथ लिया कि सभी उपस्थित लोग नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशा मुक्ति के लिए वर्ष पर्यंत काम करेंगे।

इस अवसर पर सर्व श्री जितेंद्र सिंह,रामप्रसाद यादव,पवन जैन,धर्मेश सिंह खरवार,विनोद केशरी, प्रदीप चौबे,राकेश कुमार गुप्ता, पुजारी विनय शंकर पाण्डे,राजेश सोनी, सोनू जैन,चंदन केशरी,कृष्ण मोहन,अभिषेक, यादव अनुराग यादव,अपूर्व यादव, आयुष,आदर्श,प्रांजल इत्यादि लोग रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!