होली खेलने के बहाने की पत्नी की हत्या : मुखौटा पहनकर घर में घुसा, प्रेमी पर तेजाब फेंका; शाहजहांपुर में पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी,

यूपी के शाहजहांपुर में होली के दिन पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वारदात के दौरान मारपीट में पति खुद भी अधमरा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, महिला का पति से दो साल से तलाक का केस चल रहा था। तब से वह पति से अलग रह रही थी। बीते 6 महीने से अपने प्रेमी के साथ अलग किराए के मकान में लिव-इन में रह रही थी। बुधवार सुबह 6 बजे पति होली खेलने के बहाने महिला के घर पहुंचा। उसने चेहरे पर मुखौटा पहना हुआ था।
दरवाजा खटखटाया। प्रेमी दरवाजा खोलने आया। दरवाजा खुलते ही प्रेमी की आंखों में रंग झोंक दिया। वह चीखते हुए बाहर भागा। शोर सुनकर महिला बाहर आ गई। पति ने उसे दबोच लिया और चाकू से गला रेत दिया।
यह देखकर प्रेमी पति पर टूट पड़ा। लात-घूंसे और ईंट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
मूलरूप से थाना रौजा क्षेत्र के रहने वाले मनमोहन पांडेय ने 10 साल पहले प्रेमनगर की रहने वाली आरती (31) से भागकर शादी की थी। दोनों की एक 6 साल की बेटी है। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा। 2 साल पहले आरती ने तलाक का केस कर दिया और अलग रहने लगी।
2. आरती 5 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते थे। वहीं, मनमोहन दो भाइयों में छोटा है। पिता रेलवे में लोको पायलट थे, फिलहाल रिटायर हो चुके हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरती के अफेयर की बात जानकर मनमोहन बौखला गया। होली के दिन रंग खेलने के बहाने पत्नी के पास गया और वारदात को अंजाम दिया।
3. इसी दौरान आरती का चौक कोतवाली क्षेत्र निवासी बृज विहार कॉलोनी बृजदीप (35) से अफेयर शुरू हो गया। बृजदीप ने 6 महीने पहले आरती को चौक कोतवाली क्षेत्र की बालाजी नगर कॉलोनी (राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे) में किराए पर एक मकान दिला दिया। बृजदीप भी आए दिन आकर यहां रुकता था।
बृजदीप ने बताया- मंगलवार रात आरती के साथ रुका था। सुबह हम बैठकर बातें कर रहे थे, तभी डोर बेल बजी। दरवाजा खोला तो सामने एक आदमी चेहरे पर मुखौटा पहने खड़ा था। उसने आंखों में रंग झोंक दिया। कुछ समझ में आता, उससे पहले ही हमलावर ने चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया।
मैं चीखते हुए मकान के बाहर आ गया। चीख सुनकर आरती दौड़ते हुए कमरे से बाहर आ गई। मैंने कहा-तुम भाग जाओ। तब तक हमलावर ने आरती को दबोच लिया। हमलावर का मुखौटा खींचा तो पता चला कि वो उसका पति मनमोहन था।
मनमोहन ने चाकू से आरती का गला रेत दिया। आरती की चीख सुनकर मैं भागकर कमरे में आया। देखा तो आरती लहूलुहान पड़ी थी, मनमोहन उस पर चाकू से दूसरा वार करने जा रहा था, तभी मैं उस पर टूट पड़ा। मनमोहन को लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा और ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले।
मनमोहन अधमरा हो गया। पुलिस को सूचना दी। चौक कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुझे, आरती और मनमोहन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया,,
मनमोहन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। तेजाब से हमले के कारण बृजदीप का चेहरा भी बुरी तरीके से झुलस गया है। बृजदीप के बयान पर पुलिस ने मनमोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बृजदीप ने बताया- मनमोहन बेरोजगार था। कोई काम नहीं करता था। शुरुआत में आरती ही प्राइवेट नौकरी करके घर खर्च चलाती थी। बेटी के पैदा होने के बाद खर्च बढ़े, इसीलिए दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप लगाया कि मनमोहन शराब का आदी है। नशे के लिए आरती से पैसे मांगता था। न देने पर पीटता था। इसीलिए उसने तलाक का केस किया। आरती की बेटी भी मनमोहन के साथ ही रहती है।
बृजदीप ने बताया- वह सोलर पैनल लगाने का काम करता है। अविवाहित है। तलाक के बाद आरती से शादी करना चाहता था। मनमोहन और आरती के बीच तलाक की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी, जल्द ही दोनों का तलाक होने वाला था














Leave a Reply