खलियारी में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,
युवा नेता सर्वजीत यादव के आवास पर संपन्न हुआ,
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र खलियारी मार्केट में आज भव्य होली के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में खलियारी के आस पास के लोग शामिल रहे कार्यक्रम में युवा नेता सर्वजीत यादव द्वारा सभी आगंतुकों को अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
बता दें कि सर्वजीत यादव ओबरा पीजी कालेज के छात्र नेता हैं सामाजिक कार्यों और राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं साथ ही नगवां ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी भी है सर्वजीत यादव एक कुशल व्यावहारिक मिलनसार व्यक्ति है।
वही मौजूद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली को सौहार्द पूर्वक मनाया इस अवसर पर मुरारी यादव , बबुंदर यादव, सत्यपाल यादव, श्यामा पांडेय हीरा लाल गोस्वामी,सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।














Leave a Reply