*होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 04.03.2026 को पुलिस अधीक्षक *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा होली पर्व के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगणों को सतर्क एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
*भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं तथा समस्त जनपदवासियों को सुरक्षित एवं मंगलमय होली की बधाई दी।*















Leave a Reply