Advertisement

सोनभद्र -अराजक तत्वों ने समय से पहले जलाई होलिका, गांव में तनाव,

अराजक तत्वों ने समय से पहले जलाई होलिका, गांव में तनाव,

 

सूचना पर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पहुंचे,मौके पर शांति व्यस्था कायम है।

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरई गढ़ के टोला पिपरा में अराजक तत्वों द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य जानबूझकर किया गया, जिससे वर्षों पुरानी परंपरा आहत हुई है।

 

 

स्थिति को देखते हुए मौके पर प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, वहीं मामले की जांच की बात कही जा रही है।

थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सरई गढ़ टोला पिपरा में रितेश के खेत में लगा छप्पर उठाकर रात्रि में होलिका पर रख दिया गया था इसी तरह का कृत्य पिछले वर्ष भी किया गया था जिससे नाराज रितेश ने होलिका में आग लगा दिया जिसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है व होलिका को पुनः स्थापित करवा दिया गया है मौके पर शांति व्यस्था बनी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!