Advertisement

सोनभद्र -गायत्री को मिस पल्हारी, इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पल्हारी खिताब मिला

गायत्री को मिस पल्हारी, इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पल्हारी खिताब मिला

– दस विद्यार्थियों को स्टार ऑफ द पल्हारी सम्मान से नवाजा गया

– पीएम श्री पल्हारी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ तृतीय पूर्व छात्र सम्मेलन व वार्षिकोत्सव

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में तृतीय पूर्व छात्र सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। इस दौरान गायत्री को मिस पल्हारी व इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पल्हारी खिताब प्रदान किया गया। वहीं आकाशवाणी ओबरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दस विद्यार्थियों को स्टार ऑफ द पल्हारी खिताब प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता बब्लू धांगर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभू नारायण सिंह (प्रधानाध्यापक, उप्रा मऊकला), एआरपी द्वय रमेश कुमार सिंह एवं अरविंद कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रसाद चौरसिया (प्रधानाध्यापक) ने की, जबकि संचालन डॉ. बृजेश कुमार सिंह महादेव (ब्लॉक स्काउट मास्टर, नगवां) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान जागेश्वर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

स्वागत गीत के उपरांत पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत, करमा नृत्य, भक्ति गीत, लघु नाटिका सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।

इस अवसर पर डॉ. बृजेश महादेव के साथ आकाशवाणी ओबरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दस विद्यार्थियों को “स्टार ऑफ द पल्हारी” सम्मान से नवाजा गया। वहीं गायत्री को मिस पल्हारी तथा इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पल्हारी का खिताब प्रदान किया गया। विजयगढ़ से आए जादूगर अनिल शर्मा के जादुई कार्यक्रम ने बच्चों व अभिभावकों का विशेष मनोरंजन किया।

आयोजन समिति में राज बहादुर सिंह (यूपीपी), आर.डी. सिंह (प्रधानाचार्य) एवं शिवशंकर मसराम का योगदान सराहनीय रहा, जिन्हें मछेन्द्र महादेव महोत्सव के संयोजक डॉ. बृजेश महादेव द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दीपक मौर्य, पवन सिंह, रमेश कुमार, चंद्रिका सिंह, राम बहाल, सुदामा प्रसाद (ग्राम प्रधान), विन्दू (बीबीसी), विशाल कुमार, गुलाब, सुरेश प्रजापति, केदार सिंह, उर्मिला देवी, मनीषा सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। पहाड़ी क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों को शैक्षिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अनुकरणीय बताया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!